आप ने भाजपा पर किसानों पर गोलियां चलाने वाले पुलिस अफसरों को सम्मानित करने का लगया आरोप
19-Jul-2024 12:56 AM 2451
चंडीगढ़, 18 जुलाई(संवाददाता) आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह उन पुलिस अफसरों को सम्मानित करने जा रही है जिसने हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे पंजाब के किसानों पर गोलियां चलाईं। पंजाब आप के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों पर अत्याचार करने वाले लोगों को सम्मानित करती है और ऐसा कर वह देश और खासकर पंजाब के किसानों को नीचा दिखाने की कोशिश करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^