लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का 25 को रांची में होगा नागरिक अभिनंदन :संजय सेठ
24-May-2025 10:02 PM 5615
रांची,24 मई (संवाददाता)धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि रांची में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नागरिक अभिनंदन 25 मई को डांगरा टोली स्थित स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में होगा। कार्यक्रम शाम पांच बजे प्रारंभ होगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लोगो के लिए बड़े सौभाग्य की बात है झारखंड की राजधानी रांची में प्रथम बार हमारे बीच हमारे अति लोकप्रिय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी का आगमन हो रहा है।रांची की सभी सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओ द्वारा अभिनंदन और स्वागत किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^