लेखी ने प्रगति मैदान में देखा खादी ग्रामोद्योग मंडप
20-Nov-2021 11:30 PM 5489
नयी दिल्ली 20 नवंबर (AGENCY) विदेश एवं संस्कृति मामलों की राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को राजधानी के प्रगति मैदान में चरखा चलाया और पश्मीना ऊन लेकर एक परंपरागत चरखे पर सूत काता। सुश्री लेखी ने वहां चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में खादी इंडिया मंडप का भ्रमण करते हुए वहां खादी के परिधानों का भी निरीक्षण किया। खादी ग्रामोद्योग आयोग के अधिकारियों ने बताया कि सुश्री लेखी ने वहां बिजली की चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाने की कला देखी। उन्होंने दस्तकारों की बनायी कागज की चप्पलों और पर्यावरण अनुकूल अगरबत्ती बनाने के कार्य का भी निरीक्षण किया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^