गुरु पर्व पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने गुरुद्वारा करतारपुर साहिब में मत्था टेका
19-Nov-2021 11:36 PM 1435
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (AGENCY) सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव के 552वें प्रकाश पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह के नेतृत्व में दिल्ली से एक भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में मत्था टेका। कुछ समय बाद खोले गए करतारपुर काॅरिडोर के जरिये गुरु नानक के जीवन का अहम हिस्सा रहे करतारपुर साहिब स्थित गुरुद्वारे में दर्शन करने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के महापौर राजा इकबाल सिंह तथा दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर भाजपा इकाई के कई सिख कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद दिल्ली भाजपा नेता जसप्रीत सिंह माटा ने बताया कि सभी ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में सरबत के भले के लिए अरदास की तथा श्रद्धा के साथ प्रकाश पर्व मनाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^