कोटा मॉडल की तर्ज पर प्रदेश के हर शहर में होंगे विकास कार्य: गहलोत
13-Sep-2023 09:26 PM 8480
जयपुर, 13 सितम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोटा का ऐतिहासिक विकास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और कोटा मॉडल की तर्ज पर प्रदेश के हर शहर में विकास कार्य कराये जायेंगे। श्री गहलोत ने बुधवार को कोटा में नवनिर्मित ऑक्सीजोन सिटी पार्क का लोकार्पण के अवसर बुधवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि कभी पर्यटन में पीछे रहने वाले हाड़ौती क्षेत्र ने इतिहास रचा है। यहां का विकास सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि के मजबूत संकल्प का अद्भुत उदाहरण है। राजस्थान के पर्यटन में कोटा का जुड़ना बड़ी सौगात है। अब कोटा विकास मॉडल की तरह प्रदेश के विभिन्न शहरों में भी कार्य कराए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^