कांग्रेस में एक ही गुट, राहुल खड़गे गुट: पायलट
12-Sep-2023 11:37 PM 4443
भीलवाडा 12 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी में कोई गुट नहीं बताते हुए कहा है कि इसमें एक ही गुट हैं वह राहुल-खड़गे गुट है। श्री पायलट मंगलवार को भीलवाड़ा में कांग्रेस सचिव धीरज गुर्जर की दादी के निधन पर शोक जताने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे कोई गुट नहीं है सिर्फ खडगे और राहुल गुट हैं इसमें सब लोग मिले हुए हैं, कोई और गुट नहीं है, सिर्फ हाथ का निशान और हमारा संगठन कांग्रेस है और उसके माध्यम से हम चुनाव लड़ेंगे और जो उम्मीदवार चुनाव में उतारे जाएंगे और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार होंगे वे कांग्रेस का होगा और कोई गुट का नही होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^