केंद्रीय सचिवालय ने की शहरी मंत्रालय की पिटाई
30-May-2023 07:07 PM 6724
नयी दिल्ली, 30 मई (संवाददाता) केंद्रीय सचिवालय ने फुटबॉल दिल्ली सांस्थानिक लीग में कमज़ोर टीमों पर गोलों की बौछार का सिलसिला जारी रखते हुए मंगलवार को शहरी विकास मंत्रालय को 16-0 से रौंद दिया। विजेता टीम के लिये दीपक देवरानी, यश कंडवाल और गुरजिंदर कुमार ने हैट्रिक जमाई। अभिषेक रावत, देवेंद्र सिंह और डी मलिक ने दो-दो गोलों का योगदान दिया। विकास रावत ने एक गोल किया। खिलाडियों की ढलती उम्र और नयी भर्तियों के अभाव में ज्यादातर सांस्थानिक टीमें जैसे-तैसे मैदान में टिकी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^