गोल हंटर्स ने आर्डोर को रौंदा, खिताब पक्का
29-May-2023 08:01 PM 9001
नयी दिल्ली, 29 मई (संवाददाता) गोल हंटर्स ने फुटबॉल दिल्ली सी-डिवीजन लीग में चैंपियनशिप की दावेदार मानी जा रही आर्डोर एफसी को सोमवार को 6-1 से पीटकर बी-डिवीजन में प्रवेश की पात्रता हासिल कर ली। नेहरू स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मैच में विजेता टीम के लिये नितिन ने दो और गौरव, यमन, अजय पाल और कुशाग्र ने एक-एक गोल जमाया। पराजित टीम का गोल चंदन ने किया। एक अन्य मुकाबले में एलायंस ने विक्रम (दो) और शिवम के गोलों से 90 मिनट्स को 3-1 से परास्त किया। पराजित टीम का गोल मोहित भंडारी ने जमाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^