कर्कटेश्वर मंदिर में सिंह ने की पूजा अर्चना
19-Jun-2024 07:59 PM 8686
अल्मोड़ा/नैनीताल, 19 जून (संवाददाता) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने बुधवार को कर्कटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही ज्ञान वृक्ष (पीपल) में जलाभिषेक किया तथा ध्यान कक्ष में ध्यान भी लगाया। इसके पश्चात् उन्होंने काकड़ीघाट के बारे में जानकारी प्राप्त की। अल्मोड़ा स्थित राम कृष्ण मिशन अल्मोड़ा के ध्रुवेशानंद महाराज ने उन्हें इस स्थान का महत्व बताया तथा कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अपनी यात्रा के दौरान 21 अगस्त 1890 को काकड़ीघाट में रात्रिवास किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^