कैंची धाम अलौकिक शक्ति का केन्द्र: सिंह
19-Jun-2024 08:00 PM 5323
नैनीताल, 19 जून (संवाददाता) उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर सदैव ही एक अद्भुत आध्यात्मिक शांति की और असीम ऊर्जा की अनुभूति होती है। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर अलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहाँ देश एवं विदेश से अनेक भक्त दर्शन करने आते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^