कन्हैया का भाकपा छोड़कर कांग्रेस में जाना मौकापरस्ती : राजा
28-Sep-2021 11:53 PM 2979
नयी दिल्ली, 28 सितम्बर (AGENCY) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) नेता डी राजा ने जेएनयू के पूर्व छात्रनेता कन्हैया कुमार के भाकपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने को मौकापरस्ती करार देते हुए कहा कि उन्होंने (कन्हैया) खुद को पार्टी से निष्कासित कर लिया है। श्री राजा ने कहा कि कन्हैया पार्टी के प्रति वफादार नहीं थे और उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की अपनी योजना के बारे में पार्टी को सूचित नहीं किया। कुछ दिनों से उनके कांग्रेस में जाने की अटकलें थी , लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा। भाकपा नेता ने कहा , “ कम्युनिस्ट पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसके कुछ सिद्धांत और अनुशासन हैं। कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं होता है। हम व्यक्तित्व पंथ में विश्वास नहीं करते हैं। कन्हैया ने 2019 में बेगूसराय से भाकपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के गिरिराज सिंह से हार गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^