काशी के नमो घाट पर लांच होगा फिल्म तंडेल का गाना नमो नमः शिवाय
21-Dec-2024 07:16 PM 7692
मुंबई, 21 दिसंबर (संवाददाता) नागा चैतन्य और सई पल्लवी की आने वाली फिल्म तंडेल का नया गाना नमो नमः शिवाय काशी के नमो घाट पर कल लांच होगा।नागा चैतन्य की बहुप्रतीक्षित फिल्म तंडेल,का निर्देशन चंदू मोंडेती ने किया है और निर्माण बनी वासु ने प्रतिष्ठित गीता आर्ट्स बैनर के तहत किया गया है, जिसे अल्लू अरविंद प्रस्तुत कर रहे हैं।रॉकस्टार देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है, और पहला एकल बुज्जी थल्ली 30 मिलियन से अधिक व्यू के साथ पहले से ही सभी संगीत चार्ट में शीर्ष पर है।22 दिसंबर को काशी के नमो घाटों पर फिल्म का दूसरा गाना- नमो नमः शिवाय लॉन्च किया जायेगा। इस गाने की कोरियोग्राफी शेखर मास्टर ने की है।नमो नमः शिवाय का नया पोस्टर इस रहस्य को और बढ़ाता है, जिसमें नागा चैतन्य और साई पल्लवी शक्तिशाली शिव और शक्ति मुद्राओं में कैद हैं, जो एक-दूसरे को गहन ध्यान से देख रहे हैं। इस फिल्म में एक उल्लेखनीय क्रू भी है, जिसमें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने संगीत दिया है, शमदत ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है, और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नवीन नूली संपादक हैं। श्रीनागेंद्र तंगला कला विभाग के प्रमुख हैं। तंडेल 07 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^