कांग्रेस सरकार ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा-भजनलाल
26-Jun-2025 11:17 PM 1589
जोधपुर, 26 जून (वार्ता ) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का गला घोटा और आपातकाल का विरोध करने वाले सेनानियों पर अमानवीय अत्याचार किए गए जिसे देश की जनता कभी नहीं भूल सकती। श्री शर्मा गुरूवार को जोधपुर के मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में आपातकाल लगाए जाने के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित संविधान हत्या दिवस-2025 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल केवल सत्ता में रहने के लिए लगाया, क्योंकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उनका चुनाव निरस्त करने के साथ ही छह वर्ष के लिए उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^