देवनानी फ्रांस और जर्मनी की सात दिवसीय यात्रा से लौटे
26-Jun-2025 11:18 PM 2804
जयपुर, 26 जून (वार्ता ) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की संसदीय परंपराओं और पद्धतियों की सात दिवसीय अध्ययन यात्रा के बाद गुरुवार को लौट आए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री देवनानी तड़के तीन बजे दिल्ली पहुंचने के बाद प्रातः जयपुर लौटे। जयपुर हवाई अड्डे पर श्री देवनानी की विशिष्ट सहायक के के शर्मा के साथ विधानसभा के अधिकारियों ने अगवानी की। श्री देवनानी ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के तत्वावधान में फ्रांस और जर्मनी की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओ के अध्ययन के लिए यह यात्रा की। इस यात्रा के तहत श्री देवनानी ने दोनों देशों के सदनों के अवलोकन के साथ वहां के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^