कांग्रेस ने तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए नियुक्त किए सह पर्यवेक्षक
15-Jun-2024 11:53 PM 8613
शिमला 15 जून (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी ने नालागढ़, हमीरपुर और देहरा विधानसभा उपचुनावों के लिए सह पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए विधायक सुरेश कुमार, चन्द्रशेखर एवं विवेक शर्मा को सह पर्यवेक्षक का दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि देहरा उपचुनाव के लिए राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड रघुवीर सिंह बाली व विधायक संजय रतन जबकि नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्य संसदीय सचिव चौधरी राम कुमार एवं संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी को सह पर्यवेक्षक लगाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^