झूठ को सच बनाने की कोशिश में है योगी :अजय राय
24-Dec-2024 10:18 PM 7560
लखनऊ 24 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीमराव आंबेडकर के संदर्भ में कांग्रेस के नजरिये संबधित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सफेद झूठ है। श्री राय ने आज दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेस कांफ्रेंस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री योगी का बयान सफेद झूठ के अलावा और कुछ नहीं हो सकता कि कांग्रेस डा.अम्बेडकर का अपमान करती रही और पंडित नेहरू नहीं चाहते थे कि अंबेडकर संविधान सभा में या संसद में आयें और मंत्रिमंडल में रहें। इस सरासर झूठ की जितनी निंदा की जाय, कम होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^