आंबेडकर विरोधी है कांग्रेस की फितरत: योगी
24-Dec-2024 10:16 PM 1751
लखनऊ, 24 दिसंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस की फितरत हमेशा आंबेडकर विरोधी रही है और ये समाज के विभाजन की राजनीति करना चाहते हैं। श्री योगी ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस का इतिहास दलितों को वंचित रखना रहा है। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नहीं चाहते थे कि बाबा साहेब संविधान समिति का हिस्सा बनें। यूपीए सरकार में बाबा साहेब के चित्र को नेहरू द्वारा कोड़े मारते दिखाया गया था। इसके लिए तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल को माफ़ी मांगनी पड़ी थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^