जम्मू में अवैध रूप से निवासरत बंगलादेशी महिला गिरफ्तार
09-Aug-2024 12:38 PM 6362
जम्मू 09 अगस्त (संवाददाता) जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू शहर के तालाब तिल्लो इलाके में स्थानीय लड़के से शादी करने के बाद अवैध रूप से निवासरत बंगलादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जुनाकी चिराम 2022 में तीन महीने के वीजा पर जम्मू आयी थी। उसका तीन महीने का वीजा मई 2022 में खत्म हो गया था लेकिन वह वापस नहीं गयी और अपने अवैध प्रवास के दौरान उसने त्रिकुटा नगर इलाके के एक स्थानीय लड़के से शादी का ली थी। दोनों फिलहाल तालाब तिल्लो के पूरन नगर इलाके में निवासरत थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^