जम्मू-कश्मीर में जीएसटी लागू होने के बाद करदाताओं की संख्या बढ़ी है:सीतारमण
22-Nov-2021 08:39 PM 3379
श्रीनगर, 22 नवंबर (AGENCY) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां कहा कि माल एवं सेवा कर लागू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में कर आधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कर अधिकारियों का आह्वान किया कि वे करदाताओं की शिकायतों को सुने और उन्हें जरूरी सुविधाएं प्रदान करें। श्रीमती सीतारमण यहां केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा-शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अधिकारियों के साथ एक बैठक को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर केंद्र-शासित जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव तरुण बजाज, सीबीआईसी चेयरमैन अजित कुमार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जेबी महापात्र भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^