गुजरात के एक समूह पर आयकर छापा, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा
21-Nov-2021 07:21 PM 5419
नयी दिल्ली 21 नवंबर (AGENCY) आयकर (आईटी) विभाग ने रसायनों के निर्माण और रियल एस्टेट विकास में लगे एक प्रमुख समूह के गुजरात और सिलवासा में फैले 20 से अधिक परिसरों पर छापेमारी कर 100 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का खुलासा किया है। आयकर विभाग की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि विभाग ने 18 नवंबर 2021 को रसायनों के निर्माण और अचल संपत्ति के विकास में लगे एक प्रमुख समूह के परिसरों में तलाशी और जब्ती अभियान चलाया है। इस अभियान में गुजरात के वापी और सरिगम, सिलवासा और मुंबई में फैले 20 से अधिक परिसरों की जांच की गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^