इस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया: शहीदी
15-Oct-2023 10:35 PM 7646
नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (संवाददाता) अफगानिस्तान कप्तान शहीदी ने कहा कि आज इंग्लैंड के खिलाफ मिली 69 रनों की इस जीत ने हमारे आत्मविश्वास को बढ़ाया और हम आगे भी इसे जारी रखना चाहेंगे। शहीदी ने कहा कि सलामी जोड़ी ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दी लेकिन हमने आज भी मध्यमक्रम के ओवरों में विकेट गंवाए। यह एक ऐसा पहलू है जिस पर हमें विचार करने की ज़रूरत है। मुजीबउर रहमान ने पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भी गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया था और आज उन्होंने एक बार फिर अपने प्रदर्शन को दोहराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^