हिमाचल के ऊना सहित आठ क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री पार
08-Apr-2024 08:10 PM 7687
शिमला, 08 अप्रैल (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहा। ऊना सहित आठ क्षेत्रों में तापमान 30 डिग्री पार रहा। मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में धूप खिली रहने की संभावना है। आगामी 10 और 11 अप्रैल को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^