भाजपा विधि प्रकोष्ठ व चुनाव प्रकोष्ठ में बिंदल का मिला मार्गदर्शन
08-Apr-2024 08:13 PM 5427
शिमला, 08 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश विधि प्रकोष्ठ एवं चुनाव प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में हुआ बैठक में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अंशुल बंसल एवं चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेसी शर्मा उपस्थित रहें। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री बंसल ने बैठक विस्तृत रूप से बताया किस प्रकार से विधि प्रकोष्ठ इन लोकसभा चुनावों में कार्य करेगा, लगातार पूरे चुनाव में प्रकोष्ठ के वकील सदस्य प्रतिदिन अपना कार्य निरंतर करेंगे। बंसल ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायलय की नव कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अंकित चंदेल जी हमीरपुर को भारतीय जनता पार्टी न्याय एवम विधि विभाग प्रदेश उच्च न्यायालय का संयोजक नियुक्त किया गया है। साथ श्री राजीव शर्मा शिमला एवम वैभव चौहान चौपाल को इस कार्यकारिणी का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^