हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज
28-Sep-2022 05:15 PM 7914
मुंबई, 28 सितंबर (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता हार्डी संधू और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म कोड नेम तिरंगा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।टी-सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट, फिल्म हैंगर और फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की आने वाली फिल्म 'कोड नेम: तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की मुख्य भूमिका हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'कोड नेम तिरंगा' में परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा किरदार का नाम 'दुर्गा सिंह' है। ट्रेलर की शुरुआत एक्टर शरद केलकर से होती है जिसमें वह कहते हैं, 'जब कमजोर इंसान आवाज उठाता है तो पूरी दुनिया लानत करती है लेकिन जब वह कमजोर इंसान बंदूक उठाता है तो उसे दहशतगर्दी कहते हैं।' फिल्म में परिणीति जबरदस्त एक्शन करती दिखाई हुई दिखाई देंगी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा अभिनेता शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और रजित कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे।यह फिल्म 14 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^