चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज
29-Sep-2022 09:25 PM 1377
मुंबई, 29 सितंबर (संवाददाता) तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म गॉडफादर में चिरंजीवी की मुख्य भूमिका है जबकि बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सलमान खान इस फिल्म में कैमियो भूमिका में नजर आयेंगे। गॉडफादर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सलमान खान गुंडों से लड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। फिल्म गॉडफादर में चिरंजीवी और सलमान के अलावा नयनतारा की भी अहम भूमिका है।गॉडफादर मलयाली सिनेमा की सुपरहिट फिल्म लुसिफर का रीमेक है। गॉडफादर 05 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^