गुरु गोरखनाथ बोर्ड का गठन करने की मांग
06-Feb-2023 10:50 PM 5623
जयपुर 06 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान नाथ समाज ने आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए नाथ सम्प्रदाय के लिए गुरु गोरखनाथ बोर्ड का गठन कर पर्याप्त बजट आवंटन की मांग की है। समाज की ओर से सोमवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर योगी ने यह मांग करते हुए कहा कि नाथ सम्प्रदाय में विश्व के प्रमुख गुरु गोरखनाथ हुए थे जिन्होंने सम्पूर्ण विश्व को चेतना का पथ दिखाया पर आज भी उनके अनुयाई और संप्रदाय के लोग उपेक्षित तथा अभावग्रस्त जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। स्वतंत्रता के इतने वर्षों के बाद भी इस समाज को वो सुविधाएं नहीं मिली हैं जिसके वो हक़दार हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^