गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी:यादव
07-Jun-2025 11:21 PM 7685
जबलपुर, 07 जून (संवाददाता) मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदिवासी अंचल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। डॉ. यादव ने जबलपुर जिले के कुंडम विकासखंड के ग्राम छपरा में सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण के अवसर पर बताया कि सीएम राइज स्कूल परिसर के आधारभूत ढांचे का विस्तार कर सांदीपनि विद्यालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने लगभग 18 करोड़ 41 लाख की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण दीप प्रज्ज्वल और कन्या-पूजन के साथ किया। यह विद्यालय 12 एकड़ के परिसर में फैला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^