आयुष्मान कार्ड हर गरीब व्यक्ति के लिए इलाज का गारंटी कार्ड-देवड़ा
07-Jun-2025 11:27 PM 5846
मंदसौर, 07 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि आयुष्मान कार्ड हर गरीब व्यक्ति के लिए इलाज का गारंटी कार्ड है। इसके माध्यम से 5 लाख रुपए तक का निशुल्क उपचार होता है। श्री देवड़ा ने जिले के ग्राम घटावदा और लिंबावास में आठ करोड़ 59 लाख 65 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम घटावदा में चार करोड़ 60 लाख 28 हजार रुपए की घटावदा से कोचवी वाया तोपाखेड़ा बालाजी पंहुच मार्ग का भूमिपूजन किया। उन्होंने एक करोड़ 75 लाख 53 हजार रुपए की घटावदा से बलकेश्वर महादेव पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम लिम्बवास में दो करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपए से निर्मित होने वाले लिम्बवास से आपुखेड़ी मार्ग का भूमिपूजन भी किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^