गोवा में नवर्निवार्चित विधायकों ने ली शपथ
15-Mar-2022 09:24 PM 5271
पणजी 15 मार्च (AGENCY) गोवा में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रोटेम अध्यक्ष गणेश गांवकर ने विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंद्रह विधायकों ने कोंकणी में, सात ने मराठी में और 17 ने अंग्रेजी में शपथ ली। कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी शपथ लेने वालों में शामिल थे। उन्होंने नई सरकार के गठन के लिए 12 मार्च को अपना इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। निवर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च को समाप्त हो रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। डॉ सावंत ने बताया कि वह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य से मुलाकात के लिए दिल्ली जा रहे है। उन्होंने कहा, “हम अगली सरकार के गठन पर विचार-विमर्श करेंगे।” विश्वजीत राणे की दावेदारी के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में आलाकामन फैसला करेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^