गोवा :गणेश गांवकर ने ली विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ
14-Mar-2022 08:09 PM 5671
पणजी, 14 मार्च (AGENCY) गोवा के नव निर्वाचित विधायक गणेश गांवकर ने विधानसभा में अस्थायी अध्यक्ष के तौर पर सोमवार को शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लेई ने श्री गांवकर को राजभवन में शपथ दिलायी। इस अवसर पर दूसरों के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत उपस्थित रहे। श्री गांवकर दूसरे विधायकों को गोपनीयता का शपथ विधान सभा में 15 मार्च 2022 को दिलाएंगे। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को हुए और 10 मार्च 2022 को परिणाम घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पर्टी के तौर उभरी लेकिन अभी तक सरकार बनाने का दावा नहीं किया। गांवकर संवोर्देम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^