ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पूर्व आएगा उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण निवेश: शिवराज
17-Oct-2022 11:44 PM 2545
भोपाल, 17 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में 11-12 जनवरी 2023 को होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से नए–नए उद्योग क्षेत्रों में निवेश आने में मदद मिलेगी। पूर्व में हुई ऐसी समस्त समिट के फलस्वरूप ही प्रदेश में निवेश आया और बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को काम मिला। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान आज यहां मंत्रालय में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओ.पी. सकलेचा और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^