गौतमबुद्ध नगर में 417 करोड़ रूपये की लागत वाले ईएमसी 2.0 को मंजूरी
25-Jun-2025 06:59 PM 3380
नयी दिल्ली 25 जून (संवाददाता) केन्द्र सरकार ने गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के दायरे में 417 करोड़ रूपये की लागत से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर (ईएमसी 2.0) की स्थापना को स्‍वीकृति दी है। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने आज इस परियोजना की समीक्षा की। परियोजना के क्रियान्वयन में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को परियोजना के तेजी से क्रियान्वयन के लिए राज्य के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^