गहलोत ने शर्मा की पूछी कुशलक्षेम
01-Jun-2022 11:47 PM 8858
जयपुर 01 जून (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सरदारशहर विधायक भंवर लाल शर्मा की आज यहां कुशलक्षेम पूछी। श्री गहलोत ने आज रात श्री शर्मा के जयपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मिले और उनसे एवं उनके परिजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक राजकुमार गौड़ भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^