गहलोत कर रहे है आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन-चतुर्वेदी
12-Oct-2023 10:17 PM 6116
जयपुर, 12 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा अरूण चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता जाने के भय से लगातार ट्रांसफर, घोषणाएं और प्रलोभन देने के सभी तरीके अपना रही है। डा चतुर्वेदी गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस दिन आचार संहिता लग रही थी उस दिन देर रात तक सचिवालय में ट्रांसफर और घोषणाओं की बंदरबाट चलती रही और खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि उसी दिन आरपीएससी के तीन सदस्यों की घोषणा की गई। राजस्थान राज्य कर्मचारी बोर्ड में दो नियुक्तियां, आर्थिक पिछड़ा वर्ग में नियुक्ति और पांच नए बोर्डों का गठन किया गया। ये सभी आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^