गहलोत आचार संहिता का खुलेआम कर रहे है उल्लंघन-जोशी
11-Oct-2023 11:14 PM 4506
जयपुर, 11 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। श्री जोशी ने अपने बयान में कहा कि श्री गहलोत नियमों के विरुद्ध दिल्ली में सरकारी गाड़ी में सरकारी अधिकारी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की केंद्रीय जांच एजेंसियों और भाजपा के उम्मीदवारों पर टिप्पणी चुनाव में उनके हार के भय को दिखा रही है। इस बार चुनाव में उनका पूरा राजनीतिक करियर दाव पर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^