एमआरआई मशीनों के लिए 85 करोड़ किए गए आवंटितः सुक्खू
05-Jan-2025 11:41 PM 6877
शिमला, 05 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने थ्री टेस्ला एमआरआई मशीनों की खरीद के लिए 85 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिन्हें आईजीएमसी शिमला, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय और नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित किया जाएगा। श्री सुक्खू ने कहा कि थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन एक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण है। इन मशीनों के स्थापित होने से सटीक और गहन विश्लेषण की आवश्यकता वाले चिकित्सा मामलों में सहायता मिलेगी तथा बीमारियों का उपचार किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को बेहतर ईलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^