भाजपा सरकार में नए खनन घोटाले का खुलासा : हुड्डा
05-Jan-2025 11:44 PM 3969
चंडीगढ़, 05 जनवरी (संवाददाता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अवैध खनन घोटाले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में हुए हज़ारो करोड़ के नए खनन घोटाले का खुलासा हुआ है। श्री हुड्डा ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट और एफआईआर से खुलासा हुआ है कि नूंह स्थित अरावली पहाड़ियों हज़ारों टन पत्थर की अवैध निकासी हुई है। कुल मिलाकर इसके जरिए प्रदेश के राजस्व को लगभग 20 हजार करोड़ की चपत लगाई गई है। साथ ही पर्यावरण के साथ भी घातक स्तर पर खिलवाड़ हुआ है। बावजूद इसके बीजेपी सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठी है। क्योंकि ये पूरा खेल सरकार की मिलीभगत के जरिए ही खेला जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^