दूसरे चरण में झारखंड के 38 विधानसभा से 528 प्रत्याशी चुनावी समर में
02-Nov-2024 12:34 AM 1921
रांची,01 नवंबर (संवाददाता)झारखंंड विधानसभा के 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे। झारखंड में दूसरे चरण पर 38 सीटों पर मतदान होने है।दूसरे चरण में कुल 634 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया। 30 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्‍क्रूटनि के बाद 560 प्रत्याशी बचे। वहीं एक नवंबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन 32 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन वापस ले लिया। इस प्रकार दूसरे चरण में 528 प्रत्याशी मैदान में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^