डोडा में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़
17-Jul-2024 03:27 PM 7550
जम्मू 17 जुलाई (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के देसा वन क्षेत्र में मंगलवार की रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने कल रात सुरक्षा बलों के तलाश अभियान दल पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) ने देसा वन क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान कलान भाटा क्षेत्र के गांव के बाहर और पंचन भाटा के पास एक संदिग्ध गतिविधि को देखने पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सेना के सुयंक्त बल ने शहर के बाहरी इलाके नगरोटा इलाके में भी तलाश अभियान शुरू किया है। इससे पहले डोडा जिले में सोमवार की रात आतंकवादियों के खिलाफ सेना और पुलिस के संयुक्त और समन्वित अभियान के दौरान एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^