दिल्ली की तर्ज़ पर पंजाब में बनेंगे मोहल्ला क्लिनिक: मान
20-May-2022 10:23 PM 7303
चंडीगढ़,20 मई (AGENCY) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा की कि दिल्ली की तर्ज़ पर प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में मोहल्ला क्लिनिक बनेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर आज स्वास्थ्य मंत्री विजय इन्दर सिंगला समेत स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को श्रेष्ठ बनाने को कटिबद्ध है और हर विधानसभा क्षेत्र में मोहल्ला क्लिनिक बनाये जाएंगे तथा लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क सेवाएं मुहैया कराई जाएँगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^