बड़े कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी रहेगा:अमरिंदर
19-May-2022 11:02 PM 8718
चंडीगढ़,19 मई (AGENCY) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल होने पर बधाई दी है और इसे ‘सही पार्टी में सही आदमी‘ करार दिया है। श्री अमरिंदर ने आज यहां जारी एक बयान में दावा किया आने वाले दिनों में कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़ने का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि श्री जाखड़ की तरह कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी पार्टी छोड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने विनाश की ओर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ जैसे ईमानदार और सच्चे नेता कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कैसे एक साल से भी कम समय में एक गलत फैसले के कारण पंजाब में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। उन्होंने कहा ‘जब जाखड़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थे तब मैं मुख्यमंत्री था और एक साल से भी कम समय पहले सब कुछ ठीक चल रहा था और हम पंजाब में फिर से सरकार बनाने जा रहे थे।’ यह फैसला पार्टी के लिए आत्मघाती साबित हुआ है। देश के अन्य हिस्सों की तरह अब पंजाब में भी कांग्रेस तबाही की ओर बढ़ रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^