दिग्विजय ने सीहोर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत की
20-Jan-2022 11:24 PM 6522
सीहोर, 20 जनवरी (AGENCY) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज सीहोर में कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरूआत की। श्री सिंह प्रदेश में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने सीहोर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की नई शराब नीति को लेकर हमला किया। इस दौरान सदस्यता अभियान में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^