देवनानी ने राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेण्डर 2025 का किया विमोचन
01-Jan-2025 08:42 PM 1382
जयपुर, 01 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को यहां विधानसभा में राजस्थान विधानसभा वार्षिक कैलेण्डर 2025 का विमोचन किया। श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2025 के कैलेण्डर में लोक देवताओं, वीर-वीरागंनाओं और महापुरुषों का प्रमुखता से उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया महापुरुषों के आदर्श आम जन के प्रेरणा स्रोत होते हैं। जिस माह में जिन लोकदेवताओं, वीर- वीरांगनाओं और महापुरुषों के पर्व, जयंती आते हैं, उसी माह में उनका उल्लेख किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^