देश के भविष्य निर्माण के कर्णधार है बच्चें: गिरीश चंद्र यादव
10-Dec-2024 07:12 PM 4703
जौनपुर , 10 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य निर्माण के कर्णधार हैं इसलिए उन्हें स्वस्थ रहना आवश्यक है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय दो दिवसीय 46 वीं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह में अपने संबोधन के दौरान उन्होने मंगलवार को खेल से जुड़ने के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां शरीर में प्रवेश नही कर पाती है। उन्होंने कहा कि गावों में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने 46 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों को शुभकामनाए दी और कहा कि एसे आयोजन से युवाओं को मंच मिलता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^