दक्षिण अफ्रीका में हिन्दू संगठन होगा मजबूत
17-Nov-2024 09:26 PM 3622
नयी दिल्ली 17 नवंबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका में हिन्दू समुदाय ने देश की शासन व्यवस्था के सभी अंगों में हिन्दू प्रतिनिधित्व मजबूत करने, हिन्दू छात्रवृत्ति शुरू करने के साथ ही राजनीतिक फंड एवं मीडिया टीम के गठन करने का संकल्प लिया है दक्षिण अफ्रीका के विश्व हिंदू परिषद द्वारा "संयुक्त समुदाय; मजबूत दक्षिण अफ्रीका" विषय के तहत आयोजित ऐतिहासिक दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय हिंदू सम्मेलन, 9-10 नवंबर को डरबन, क्वाज़ुलु-नताल के संस्कृति केंद्र में आयोजित किया गया। इसमें संन्यास परिषद के सम्मानित संन्यासियों के साथ-साथ 42 संगठनों के लगभग 300 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डरबन में 1995 के विश्व हिंदू सम्मेलन के 29 साल बाद आयोजित इस सभा ने दक्षिण अफ्रीका में हिंदुओं और व्यापक समाज दोनों को लाभ पहुंचाने वाले प्रस्तावों को लागू करने के लिए हिंदू समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^