दक्षिण अफ्रीका को ब्रिक्स बैंक से पांच अरब डॉलर से अधिक प्राप्त
21-Aug-2023 01:24 PM 1473
ब्लॉमफोन्टेन, 21 अगस्त (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने रविवार को कहा कि उनके देश को सड़क, जल आपूर्ति और ऊर्जा के निर्माण के लिए ब्रिक्स देशों द्वारा बनाए गए न्यू डेवलपमेंट बैंक से 100 अरब रैंड (5.27 अरब डॉलर) प्राप्त हुए। श्री रामफोसा ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, 'दक्षिण अफ्रीका को 2015 में ब्रिक्स देशों द्वारा स्थापित किए गए न्यू डेवलपमेंट बैंक से लाभ हुआ है। हमारे देश को सड़क, पानी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में 100 अरब रैंड के मूल्य की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में बैंक द्वारा वित्त पोषित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^