अमेरिकी अभिनेता जोंस का निधन
20-Aug-2023 09:59 PM 2493
वाशिंगटन 20 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरीकी अभिनेता एवं एमी पुरस्कार विजेता रॉन सेफस जोंस लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। अमेरीकी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मनोरंजन पत्रिका वेरायटी ने अभिनेता के एक प्रतिनिधि के हवाले से कहा,“प्रिय और पुरस्कार विजेता अभिनेता रॉन सेफस जोंस का लंबे समय से चली आ रही फुफ्फुसीय समस्या के कारण 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।” जोंस को ‘दिस इज़ अस’ सीरीज में विलियम हिल की भूमिका के लिए चार बार एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था, उन्होंने 2018 और 2020 में पुरस्कार जीता। अभिनेता को ‘लॉ एंड ऑर्डर: ऑर्गनाइज्ड क्राइम’, ‘ल्यूक केज,’ और ‘मिस्टर रोबोट’ सीरीज में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^