चंपई सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंपा इस्तीफा
03-Jul-2024 08:36 PM 2901
रांची, 03 जुलाई (संवाददाता) झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार शाम राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। श्री राधाकृष्णन आज शाम ही पुड्डुचेरी से रांची पहुंचे थे। श्री सोरेन के इस्तीफे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के लिये राज्यपाल को अपना दावा पेश किया। सूत्रों के मुताबिक, श्री हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में ही कई मंत्री भी शपथ लेंगे। राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^