भाजपा झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रही है: सिंह
03-Jul-2024 08:41 PM 2717
शिमला, 03 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का विकास कांग्रेस की देन रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास के नाम पर झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती है। उन्होंने इस क्षेत्र से चुने गए पूर्व निर्दलीय विधायक को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को आहत किया है और यहीं वजह है कि अब इस क्षेत्र में उप चुनाव होने जा रहा है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के पक्ष में बुधवार को डोली, सुन्ना, धरमाणा, बेहड़ी, रिवालसर,रामशहर व बरोग में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने हरदीप सिंह बाबा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि निर्दलीयों विधायको का समय से पूर्व विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना प्रदेश के इतिहास में पहला मौका है। उन्होंने कहा कोई भी निर्दलीय विधायक किसी भी दल या सता पक्ष को अपना समर्थन देने के लिये स्वतंत्र होता है। उन्होंने कहा कि तीन निर्दलीयों विधायकों का अपने अपने पद से त्यागपत्र देना व फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना साफ दर्शाता है कि इसमें कुछ न कुछ तो काला हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^