चांद दिखाई नहीं देने के कारण 11 अप्रैल को मनाई जायेगी ईद
09-Apr-2024 11:53 PM 9012
अजमेर 09 अप्रैल (संवाददाता) राजस्थान के अजमेर शरीफ में चांद के दीदार के कहीं से भी समाचार नहीं मिलने से अब यह तय हो गया कि ..ईदउलफीतर.. 11 अप्रैल को मनाई जायेगी। अजमेर में ख्वाजा साहब की दरगाह के अधीन बैठी हिलाल समिति ने चांद दिखाई न देने की पुष्टि करते हुए अब ईद 11 अप्रैल को मनाने का ऐलान किया है। शहर काजी तौसिफ अहमद सिद्दीकी की अगुवाई में रमजान माह के चांद के दीदार के समाचारों के लिए इंतजार होता रहा लेकिन कहीं से भी चांद दिखाई देने के समाचार नहीं मिलने के बाद ईद गुरुवार को मनाने की घोषणा कर दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^